
धर्मशाला। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के तहत भारी बारिश और भूस्खलन से वीरवार को 40 रूट प्रभावित हुए। इसमें 9 रूट रद्द और 31 रूटों में कटौती की गई। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि बारिश के चलते निगम के रूट प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही बसों को रूटों पर चलाया जा रहा है। चालकों को भी मौजूदा हालात और सड़कों की स्थिति को देखते हुए रूट पर बस ले जाने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को भी बारिश-भूस्खलन के कारण मंडल के 40 रूट प्रभावित हुए।
