
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार दोपहर को विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ जनसभा में क्षेत्रवासियों से संवाद करने के लिए करसोग पहुंचे। इस दाैरान सीएम का कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, स्थानीय विधायक दीपराज भी माैजूद रहे। सीएम ने करसोग बाजार में रोड शो भी किया। सीएम करसोग में आज जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी करेंगे।
