मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर होता हुआ चिट्टा हिमाचल में पहुंच रहा है। नशा तस्करों के बारे में सूचनाएं लीक करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। कड़े कानूनी प्रावधानोें को लेकर सरकार ने सदन में विधेयक पेश किए हैं। संगठित अपराध पर मृत्युदंड का भी प्रावधान किया जा रहा है। हर जगह सीआईडी की नजर है। पंचायतों की मैपिंग की जाए। नशे के सप्लायरों पर भी मैपिंग हो रही है।

गुरुवार को गैर सरकारी सदस्य दिवस पर लाए प्रस्ताव पर जवाब देते हुए सुक्खू ने कहा कि जो भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी नशे में संलिप्त पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभी इसे सदन में नहीं रखा जा सकता। कठोर फैसले से नशे के कारोबार में 30 फीसदी कमी आई है। सरकार आने वाले समय में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी। सदस्य अपना संकल्प वापस लें। सदस्य ने संकल्प को वापस ले लिया।

You missed