
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दाैरान कांगड़ा में 33.6, करसोग 27.0, पालमपुर 23.8, जोत 16.8, धर्मशाला 16.0, पांवटा साहिब-नगरोटा सूरियां 13.2, जुब्बड़हट्टी 12.0, कुफरी 8.6, शिमला 7.4, कोठी 7.0 और भरमौर में 6.5 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला व आसपास भागों में आज भी माैसम खराब बना हुआ है।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 से 20 जून तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16-17 और 21- 22 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि 21 और 22 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
