हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले भारी बारिश दर्ज की गई है। बीती रात से जारी प्री मानसून की बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रायपुर मैदान में 130.2, बलद्वाड़ा 62.0, आरएल बीबीएमबी 58.0, ओलिंडा 55.0, ऊना और कसौली 52.0, ब्राह्मणी 45.4, शिमला 42.7, बिलासपुर 38.6, अघार 38.2, नेरी  35.0, शिलारू 30.4 व मैहरे बड़सर में 90.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शिमला में प्री मानसून की बारिश से नाले उफान पर हैं और कई सड़कों पर जलभराव हुआ है। आज प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। शिमला में भी सुबह भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश रुक-रुककर जारी है। बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं इससे सेब सहित अन्य फसलों को लाभ होगा।