
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। राज्य में आगामी एक सप्ताह तक झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटों के दाैरान घागस में 55.4, सुंदरनगर 50.2, मुरारी देवी 39.2, भुंतर 31.0, गोहर 25.0, बग्गी 24.1, बंजार और मंडी 21.0, स्लापड़: 20.9, सराहन और रोहड़ू में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 से 19 जून तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 से 24 जून तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 20 जून को कई भागों में भारी बारिश का येलो, जबकि 21 से 23 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सिरमाैर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जबकि कांगड़ा, मंडी व सोलन के लिए येलो अलर्ट है।
