
भाजपा की ओर से गुरुवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। रैली में हजारों कार्यकर्ता प्रदेशभर से चाैड़ा मैदान पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चाैड़ा मैदान में प्रदर्शन के बाद जब भाजपा कार्यकता बैरिकेड्स को धक्का देकर विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कुछ बैरिकेड्स पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफल नहीं रहे।
इस दाैरान जमकर धक्कामुक्की हुई। इससे माहाैल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की, जिसमें प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों के कुशासन ने प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है।
रैली को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों के कुशासन ने प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। सरकार ने मात्र दो साल चार महीने में प्रदेश को 32,000 करोड़ के नए कर्ज के बोझ तले दबा दिया, जिससे कुल कर्ज 1,03,000 करोड़ तक पहुंच गया है। सरकार की लूट और भ्रष्टाचार ने विकास को पूरी तरह से ठप कर दिया है, जिससे रोजगार के अवसर समाप्त हो गए और महंगाई चरम पर पहुंच गई। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल चिट्टा माफिया, शराब माफिया, कबाड़ माफिया, खनन माफिया और वन माफिया के चंगुल में फंस चुका है। कांग्रेस सरकार इन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रही है, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
