स्वतंत्रता दिवस 2025 पर गृह मंत्रालय ने 1,090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक देने की घोषणा की है। इनमें 233 वीरता, 99 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा और 758 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और सुधार सेवा के अधिकारी हैं। हिमाचल प्रदेश से होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के लिए प्लाटून कमांडर रजनीश कटोच व अनुभाग प्रमुख आशा कुमारी को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।