हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मेरिट आधार पर एससीए का गठन कर दिया गया है। एक बार फिर छात्रा को ही एससीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इस पद पर मनोविज्ञान विभाग की छात्रा आंचल धर्मायक मनोनीत हुई हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा पलक धर्मा, सचिव पद पर डाटा साइंस कोर्स के साक्ष्य शर्मा और सह सचिव के पद पर  की तानिया त्यागी को मनोनीत किया है।

विश्वविद्यालय में एससीए मनोनयन के लिए बनाई कमेटी की बैठक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य चार पदों और विश्वविद्यालय की एससीए के लिए सदस्यों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया। इसके बाद डीएसडब्ल्यू प्रो. ममता मोक्टा ने एससीए की घोषणा की।