गांधीनगर/अहमदाबाद: हिमाचल प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रेहड़ी-फड़ी तथा झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने आज गांधीनगर में गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट ‘नेशनल कंज़्यूमर वेलफ़ेयर काउंसिल’ (AICWC) की अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की मुख्य बैठक से पूर्व आयोजित की गई।

तरसेम भारती, जो नेशनल कंज़्यूमर वेलफ़ेयर काउंसिल (AICWC) के वर्किंग चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ने राज्यपाल महोदय के साथ उपभोक्ता संरक्षण, सामाजिक कल्याण और आगामी राष्ट्रीय बैठक की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।

भेंट के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने परिषद के प्रयासों की सराहना की और जन-जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर तरसेम भारती जी के साथ परिषद के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  1. नीलेश मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, AICWC)
  2. डॉ. एम. पी. वर्षा (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, AICWC)
  3. शांता जैन (राष्ट्रीय आमंत्रित अध्यक्ष, AICWC)
  4. उषाबेन पटेल (गुजरात प्रदेश अध्यक्षा, AICWC)
  5. प्रकाश रिज़वी (गुजरात प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, AICWC)
  6. योगेश दोषी (प्रदेश उपाध्यक्ष, AICWC)

इस अवसर पर तरसेम भारती ने कहा कि राज्यपाल महोदय से प्राप्त मार्गदर्शन परिषद के भविष्य के कार्यों के लिए ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में होने वाली मुख्य बैठक का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है।