नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले, मामले में कड़ा संज्ञान लें मुख्यमंत्रीसमय पर इलाज न मिलने से दम तोड़ रहे मरीजनेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा की बिटिया पल्लवी की मौत बहुत पीड़ादायक है।

इस मामले में पुलिस और प्रशासन की तरफ से बार-बार लापरवाही के आरोप लग रहे हैं, जो व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए। यह मामला एक बेटी के न्याय से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिससे सारे तथ्य सामने आ सकें और पल्लवी को न्याय मिल सके। उन्होंने पल्लवी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लोगों की स्वास्थ्य व्यवस्था स्वयं ही बहुत क्रिटिकल हैं। माननीय उच्च न्यायालय की टिप्पणी की सरकार आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे व्यवस्था को छोड़ कर प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है, अपने आप में हालात की गंभीरता बताने के लिए काफी है।