
हिमाचल प्रदेश में 1 से 6 जून तक सामान्य से 75 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 10.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 18.9 मिलीमीटर बारिश हुई। लाहाैल-स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 228, चंबा 66, हमीरपुर 90, कांगड़ा 31, किन्नाैर 24, कुल्लू 9, मंडी 90, शिमला 194, सिरमाैर 239, सोलन 104 व ऊना में 224 फीसदी अधिक बारिश हुई। लाहाैल-स्पीति में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश हुई।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 7 जून से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 11 12 जून को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है
