
नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में शुक्रवार को कुत्तों के मामले पर जमकर हंगामा हुआ। मासिक बैठक में फैसला लिया है कि 15 दिन में सभी लोगों को अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण नहीं करवाने पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
पंजीकरण के लिए नगर निगम ऑनलाइन सुविधा के अलावा काउंटर भी लगाएगा। शहर में अभी सिर्फ 160 पालतू कुत्तों का ही पंजीकरण हुआ है। अनुमान के अनुसार इनकी संख्या 1500 से ज्यादा है।
