हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में 11 जून तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, आज शिमला सहित कई स्थानों पर हल्के बादल छाए हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 और 13 जून को मध्य व उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के 11 स्थानों में अधिकत तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।