हिमाचल प्रदेश के मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत पर निशाना साधा है। मंडी ने आयोजित प्रेस वार्ता उन्होंने कहा कि कंगना खुद मोदी के नाम पर वोट मांग रही हैं। एसपीयू मंडी एक राजनीतिक विचारधारा का अखाड़ा बनकर रह गया है। राजनीतिक रूप से इस्तेमाल के लिए भाजपा ने काम किया। एसपीयू सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इसका राजनीतिक इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने उनसे (कंगना रणाैत) अभी-अभी कड़े सवाल पूछे हैं, लेकिन वह हमेशा महिला विरोधी रुख के पीछे छिपने की कोशिश करती हैं। ऐसे काम नहीं चलेगा। हिमाचल में 16 लाख बेटियां हैं, जिन्होंने नाम रोशन किया है। कहा कि हिमाचल प्रदेश में उनका मनोरंजन का समय अब पूरा हो चुका है। उन्होंने इतने बयान दिए हैं कि लोग सुनकर हंसे बिना नहीं रह सकते। वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को अच्छी टक्कर दे रही हैं। मुझे लगता है कि उन्हें 4 जून के बाद मुंबई वापस जाकर फिल्में करनी चाहिए या फिर वह कंगना रनौत के साथ कॉमेडी शो शुरू कर सकती हैं।

You missed