![](http://baghatexpress.com/wp-content/uploads/2023/08/image-66.png)
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी के थाडल (बरोटी) में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। मृतक की पहचान विशाल कुमार निवासी फगडोटू के तौर पर हुई है। डीएसपी रमाकांत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
![](http://baghatexpress.com/wp-content/uploads/2023/03/1457x181.jpg)
![](http://baghatexpress.com/wp-content/uploads/2023/03/1457x181.jpg)