स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल 10 अक्तूबर, 2023 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
डाॅ. शांडिल 10 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 11.45 बजे सोलन ज़िला के मंझोल (क्यारी बंगलो) में उत्कृष्ट केन्द्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत दिन में 01.15 बजे सोलन ज़िला के कशाउला (अश्वनी खड्ड) में डी.डी.एल फैक्ट्री से चौरा मार्ग पर अश्वनी खड्ड पर निर्मित किए जाने वाले पुल के स्थान का निरीक्षण करेगे।