अग्रिम अनुमानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 2022-23 के 2,18,788  के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 में 2,35,199 रहने का अनुमान है। यानी यह पिछले वित्त वर्ष से 16,411 रुपये बढ़ी है। वित्त वर्ष 2022-23 में 11.7 फीसदी की तुलना में 7.5 फीसदी आय बढ़ी है। हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2023-24 के लिए अनुमानित राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से 49,345 अधिक है।  राज्य की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 9,428 करोड़ से अधिक बढ़ने का अनुमान है। राज्य आय के प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि 7.1 प्रतिशत होगी, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह 6.9 प्रतिशत थी।