जनजातीय क्षेत्र लाहौल के एक दिवसीय दौरे के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सिक्खू केलांग पहुंच गए हैं। उन्होंने केलांग में शरद उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लाहौल स्पीति महिलाओं के इंदिरा गांधी सम्मान निधि योजना को भी शुरू किया।

योजना के तहत जिला के हजारों महिलाओं को 1500- 1500 रूपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा जिले में करीब 70 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिभा सिंह व स्थानीय विधायक रवि ठाकुर भी मौजूद रहे।