हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से शनिवार को पालमपुर-अंब पर्यटन वंदे भारत बस सेवा शुरू की गई। बस सेवा को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने हरीझंडी दिखाई। इस बस सेवा के जरिये वंदे भारत ट्रेन में ऊना से दिल्ली जाने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।