![](http://baghatexpress.com/wp-content/uploads/2024/03/image-41.png)
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह ओबीसी वर्ग की मांगों का प्रदेश सरकार की ओर से पूरा नहीं होना बताया है। ओबीसी आयोग और ओबीसी वित्त निगम में चेयरमैन के पद भी नहीं भरे गए। विक्रम चौधरी चौधरी सरवण कुमार के पुत्र हैं। पिता मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। विक्रम चौधरी ने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा यकीन था कि ओबीसी के हितों का ध्यान रखा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
![](http://baghatexpress.com/wp-content/uploads/2023/03/1457x181.jpg)
![](http://baghatexpress.com/wp-content/uploads/2023/03/1457x181.jpg)