नजदीकी गांव घरुन डोहग देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास करके मिलिट्री ऑफिसर बनी हैं। काजल 2 जून को बंगलुरू एयरफोर्स कमांड हॉस्पिटल में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देंगी। काजल ने बताया कि उसने बचपन से ही लेफ्टिनेंट बनने का सपना देखा था।

कड़ी मेहनत के दम पर अब पूरा हुआ। काजल के पिता सुदेश शर्मा आर्मी से 21 वर्ष सेवा देने के बाद हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे सेवानिवृत्ति के बाद राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर ज्वालामुखी में सेवारत हैं। काजल की माता कुशलता महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर उप स्वास्थ्य केंद्र कुंदलीहार ने सेवाएं दे रही हैं। काजल ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया है। काजल इकलौती बेटी हैं