![](http://baghatexpress.com/wp-content/uploads/2024/05/image-60.png)
हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 27 व 28 मई के लिए कई भागों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई के लिए येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 30 मई से 2 जून तक बारिश हो सकती है। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के दिन भी हल्की बारिश हो सकती है। उधर, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।
![](http://baghatexpress.com/wp-content/uploads/2023/03/1457x181.jpg)
![](http://baghatexpress.com/wp-content/uploads/2023/03/1457x181.jpg)