हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2024 सामान्य रहने की संभावना है। प्रदेश में मानसून सीजन जून से सितंबर तक चलता है।  माैसम विभाग के अनुसार जून 2024 के दौरान पूरे देश में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में सामान्य से अधिक मासिक वर्षा की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी और पूर्वी भागों के कई इलाकों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है