एक जून को हिमाचल और देश की जनता तकदीर बदलने वाली है। देश की जनता पूर्ण बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। यह बात AICC मीडिया व पब्लिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने शिमला में आयोजित एक पत्रकात वार्ता के दौरान कही।  उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में युवाओं के साथ दस सालों में छल किया गया है।  CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बेरोजगारी की दर 45.4 फीसदी हो गई। एक घंटे में 2 नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। जो चिंता की बात है लेकिन पीएम मोदी न तो बेरोजगारी पर बात करते और और न ही महंगाई पर। 

खेड़ा ने कहा कि देश की जनता के 10 साल बेकार गए हैं देश को सिर्फ धोखा और झूठा आश्वसन मिला है। उन्होंने कहा कि देश का राजा झूठ बोले तो दुख होता है। झूठ सुन-सुनकर आने वाली नस्लें बर्बाद होती हैं। पीएम मोदी ने अपने आपको देवतातुल्य मान लिया है। इसलिए वे असली मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि उनका काम पीएम मोदी को हवाई अड्डे पर ले जाने और लाना रह गया  है। उन्हें खुद पता नहीं होता है कि वे भाजपा के अध्यक्ष हैं या नहीं यह जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से ही मिलती है। नड्डा  ने पीएम मोदी को नरों के इंद्र ही नहीं सुरों के भी इंद्र कहा था। आजकल पीएम मोदी खुद को बायोलॉजिकल नहीं परमात्मा का अवतात मानते हैं। इसलिए उन्हें खुद पता नहीं है कि वे एक व्यक्ति भी हैं।