हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को हार का मुह देखना पड़ा। संसदीय सीट हमीरपुर से अनुराग ठाकुर लगतार पांच चुनाव लगातार जीत गए हैं। वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। अब 2024 में भी उन्होंने जीत दर्ज की है। अनुराग ठाकुर ने 607068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 424711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग करीब  182357 वोटों से जीत गए। संसदीय क्षेत्र में 5178 ने नोटा दबाया है। 

अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्तूबर 1974 को हमीरपुर के समीरपुर गांव में हुआ। अनुराग हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं शीला देवी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उन्होने जालंधर के दोआब कॉलेज से बीए किया। पहली बार मई 2008 में भाजपा से लोकसभा के लिए चुने गए। संसदीय सीट हमीरपुर से अनुराग ठाकुर पिछले चार चुनाव लगातार जीते हैं। वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। जनवरी 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले भाजपा के पहले सांसद बने। अनुराग वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल व युवा सेवाएं मंत्री हैं।  इससे पहले ठाकुर वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। 2010 में उन्हें अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अनुराग ठाकुर ने नवंबर 2000 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था।