हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी जारी है। बुधवार को ऊना सहित 10 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। हमीरपुर के नेरी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 जून को भी कई भागों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। उधर, मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 13 व 14 जून को बारिश का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। 16 से 18 जून तक सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।