हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के राज्य में 5 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कई भागों में भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट है।

अब 30 जून, 1 व 2 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट है। शिमला सहित आसपास भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। आज भी कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। औसत अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

शिमला शहर के चलौंठी में भूस्खलन से भवन को खतरा पैदा हो गया है। भवन में दरारें आ गई हैं। नगर निगम ने भवन को खाली करवा दिया है। बताया जा रहा है कि मौके पर फोरलेन की टनल का भी काम चल रहा है। भवन में मालिक और 7 किराएदार रहते थे। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।