कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सीपीआरआई शिमला द्वारा विकसित चार नई आलू किस्मों को बीज उत्पादन और बिक्री की मंजूरी दी है।

मंजूर की गई किस्में

  1. कुफरी रतन – लाल छिलके वाली किस्म, उत्तर भारत के मैदानी और पठारी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त, भंडारण क्षमता अच्छी।
  2. कुफरी तेजस – गर्मी सहन करने वाली, पोषक तत्वों से भरपूर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए उपयुक्त।
  3. कुफरी चिपभारत-1 – चिप्स बनाने के लिए विकसित, कम शर्करा, उत्तम गुणवत्ता।
  4. कुफरी चिपभारत-2 – उत्तर और दक्षिण भारत के लिए उपयुक्त, लंबे समय तक भंडारित होने वाली किस्म, चिप्स प्रोसेसिंग के लिए आदर्श।