हिमाचल प्रदेश में जनवरी महीने में फिर सूखे जैसे हालात बन गए हैं। राज्य में इस साल एक जनवरी से 23 जनवरी तक सामान्य से 74 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि इस अवधि के दाैरान 57.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य मानाया गया लेकिन वास्तव में 14.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई। जिला ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर में 90 फीसदी से कम बारिश हुई है। कोहरे और धुंध का भी फसलों असर पड़ा है। उधर, 23 जनवरी को राज्य के ऊंचे क्षेत्रों और आसपास के मध्य पहाड़ी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। आज राजधानी शिमला में भी हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

24 से 29 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं 23 और 24 जनवरी को निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। 23 और 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है।