हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। डिजिलॉकर के पर रिजल्ट को लेकर संकेत दिए गए हैं कि बोर्ड जल्द ही 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। अब लाखों छात्रों की निगाहें उनके परिणामों पर टिकी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट को लेकर छात्र और अभिभावक दोनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट से संबंधित किसी भी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे जल्द ही ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा।