हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के सधोट निवासी रणधीर ठाकुर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन निर्माण एवं घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी के सीईओ बने हैं। उन्होंने करीब 40 वर्षों से अधिक समय तक इंटेल के साथ काम किया। इनके पास पीएंडएल प्रबंधन में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने उन्नत अर्धचालक, प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ईको सिस्टम, लीडरशिप प्रोसेस टेक्नोलॉजी ड्राइविंग एमएंडए और ज्वाइंट वेंचर डेवलपमेंट में उनकी और गहरी विशेषता रही है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले रणधीर ने उपलब्धि को अर्जित करने के बाद क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सधोट पंचायत के उपप्रधान कुलदीप सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान जितेंद्र ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, संजीव कुमार ठाकुर, अक्षय ठाकुर आदि ने उनकी नियुक्ति पर जहां खुशी जाहिर की है