
सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के अनुसारवर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) के ग्राउंड टेस्ट के एडमिट कार्ड 6 अगस्त को जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट काॅर्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह निजी तौर पर अथवा ईमेल aropalampur@gmail.com या दूरभाष नंबर 88940-88311 के जरिये सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर से संपर्क कर सकते हैं। ग्राउंड टेस्ट 20 अगस्त से 31 अगस्त तक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित किया जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए समय, तारीख पर ही ग्राउंड टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। साथ में उन्हें अपने मूल दस्तावेजों, प्रवेश पत्रों, पहचान पत्र जरूर लाना होगा। सभी उम्मीदवारों को अनुकूलनशीलता परीक्षण के लिए अपना एंड्रॉयड मोबाइल फोन साथ लाना होगा।
