हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र में दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में भाजपा विधायकों ने प्रदेश सरकार पर विधायक क्षेत्र विकास व ऐच्छिक निधि जारी नहीं करने का विरोध जताया।

विधायकों ने मांग की कि विधायक निधि को तुरंत जारी किया जाए, ताकि विधायक अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य को अमलीजामा पहनाया जा सके। विपक्ष ने ट्रेजरी खोलने और पंचायत चुनाव की तिथियां जारी करने की मांग भी उठाई।