एसएमसी शिक्षकों का राज्य सचिवालय के समीप बुधवार सुबह भी धरना जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एसएमसी शिक्षकों को शाम को वार्ता के लिए बुलाया है। एसएमसी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया हम अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे हैं और पिछले 12 साल का संघर्ष उनके समक्ष रखना चाहते हैं। हम कोई तोड़फोड़ करने नहीं आए है, शांतिपूर्वक हक मांगने आए हैं।

You missed