काँगड़ा एयरपोर्ट जल्द बांटे जाएंगे भू-अधिग्रहण के 1899 करोड़

पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान बोले सीएम, हवाई अड्डे के विस्तार को 460 करोड़ वितरित
पर्यटन विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 460 करोड़ रुपए की भूमि आबंटन राशि जारी कर लाभार्थियों को वितरित कर दी गई है, जबकि 1899 करोड़ की अन्य आबंटन राशि शीघ्र ही वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाईअड्डे का विस्तार अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इससे न केवल कांगड़ा जिले, बल्कि राज्य के आसपास के जिलों की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य में हेलिपोर्ट स्थापित करने के लिए कार्यान्वित की जा रही परियोजना की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संजौली और रामपुर हेलिपोर्ट के लिए डीजीसीए से परिचालन प्राधिकरण प्राप्त हो गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शीघ्र ही परिचालन शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने मंडी जिले के कंगनीधार, कांगड़ा जिला के रक्कड़ और पालमपुर,