प्रतिबंधित संगठन ने ली जिम्मेदारी, पीएसए संग आईईडी ब्लास्ट का दावा, जांच में जुटी एनआईए-आईबीनालागढ़ में पुलिस थाना परिसर के समीप गुरुवार को हुए जोरदार धमाके को लेकर अब सनसनीखेज दावा सामने आया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और पंजाब सॉवरेन्टी अलायंस (पीएसए) ने यह विस्फोट करने का दावा किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) भी जांच में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक विस्फोट की यह जिम्मेदारी इंस्टाग्राम अकाउंट ‘जस्सासिंहपीएसए’ पर साझा की गई एक पोस्ट के जरिए ली गई है। पोस्ट में नालागढ़ पुलिस थाना में हुए धमाके को कथित तौर पर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) ब्लास्ट बताया गया है और इसे भारत सरकार व पुलिस व्यवस्था के खिलाफ कार्रवाई करार दिया गया है। पोस्ट पहली जनवरी, 2026 की तिथि के साथ जारी की गई है, जिसमें भडक़ाऊ भाषा का प्रयोग करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पोस्ट में कहा गया है कि यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश में कथित रूप से तैयार हो रहे सिंथेटिक नशे और उसके पंजाब भेजे जाने के विरोध में की गई है।पोस्ट के अनुसार, इन गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा,