हिमाचल प्रदेश में मानसून के आज रात से फिर सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ भागों में 17 जुलाई तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है।Trending Videos

उधर, गुरुवार सुबह 10 :00 बजे तक राज्य में 12 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।  मानसून सीजन के दौरान अब 17,199 लाख रुपये की संपत्ति नुकसान हो चुका है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 10,177 लाख और जल शक्ति विभाग को 6,733 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। 

 इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है। शिमला, कांगड़ा व मंडी में सामान्य बारिश हुई। सिरमौर, ऊना व लाहौल-स्पीति में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं बीती रात को कसौली 38.0, पांवटा साहिब 22.0, नाहन 13.2, धर्मशाला 9.6, बीबीएमबी 6.8, सराहन 6.0, डलहौजी 4.0, धर्मशाला 3.0, पालमपुर 2.2, सैंज 2.0 और पंडोह में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।